{"_id":"5d49a07d8ebc3e6c9b481849","slug":"diarrhea-aligarh-news-ali2102985160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से प्रतिदिन दो हजार से अधिक मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से प्रतिदिन दो हजार से अधिक मौतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू की हेल्थ सर्विस में सीएमओ डॉ. शारिक अकील ने कहा कि पूरे विश्व में डायरिया से प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक मौतें होती हैं। भारत में प्रत्येक वर्ष तीन से पांच लाख बच्चे डायरिया से मौत का शिकार हो जाते हैं। जबकि ओआरएस एक ऐसा हथियार है, जिसके तुरंत प्रयोग से हम इस रोग पर बड़ी हद तक काबू पा सकते हैं।
डॉ. शारिक एसटीएस स्कूल (मिंटो सर्किल) एवं अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को वर्षा ऋतु एवं गर्मी में होने वाले रोगों से बचाव के तरीके बता रहे थे। उन्होंने उल्टी, दस्त (एक्यूट डायरिया), टायफायड तथा हेपेटाइटिस आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बचाव के तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि ओआरएस के तुरंत प्रयोग से दस्तों पर काबू पाकर हजारों के जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।
उन्होंने स्कूल के बच्चों को बाहर का खाना, खुला हुआ खाना तथा जंक फूड के नुकसान से अवगत कराया। इसके साथ ही साफ सुथरे स्थानों पर खाने तथा पीने के लिए स्वच्छ जल के प्रयोग का परामर्श दिया।