फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhorra's elderly infected with Corona virus

धौर्रा माफी का बीमार बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Dhorra's  elderly infected with Corona virus
अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी का एक ६३ वर्षीय बीमार बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में उपचार कराने गया था। वहीं से उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धौर्रा माफी में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वहां जेएन मेडिकल कॉलेज की एक महिला चिकित्सक संक्रमित पाई गई थी।
विज्ञापन
धौर्रा माफी निवासी व्यक्ति हार्ट व सांस की बीमारी से पीडि़त है। वह एनेमिक भी है। गत दिनों जेएन मेडिकल कॉलेज से उसे दिल्ली रेफर किया गया था। दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में नमूना जांच के लिए लेकर मरीज को वापस भेज दिया गया था। शनिवार देर रात्रि में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बुजुर्ग के संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मरीज का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मरीज के परिजनों के स्वाब का आज नमूना लिया जाएगा। नए मरीज के सामने आने से जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर १२ तक पहुंच गई है। इसमें से उस्मानपाड़ा निवासी एक बुजुर्ग बीमार मरीज की मौत हो चुकी है जबकि एक जमाती युवक १६ दिन आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने गृह जनपद फिरोजाबाद जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed