फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dharna in Aligarh for the demand of old pension

Old Pension: अलीगढ़ में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना, रखीं 10 मांगें, मिला आश्वासन

Sat, 26 Aug 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 12:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले पुरानी पेंशन समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष जगवीर सिंह व जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया।

विज्ञापन
Dharna in Aligarh for the demand of old pension
ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं, इसी क्रम में अलीगढ़ के डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया गया। वहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपना 10 सूत्रीय ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष जगवीर सिंह व जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्रांतीयकरण, शिक्षकों व कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण का सरलीकरण, प्रधानाचार्य भर्ती लिखित परीक्षा द्वारा हो, अधिनियम 1982 की धारा-18 और 21 की समाप्ति की पुन: स्थापना, कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू करना, माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर होनी चाहिए। 
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता व संचालन रमेश चंद्र ने किया। अटेवा जिलाध्यक्ष राम ध्यान यादव, राम किशोर, अजय यादव, चंद्रावती, अनुराग देवी, सोनी, राम नरेश, मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed