फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dharma Sansad Postponed

अलीगढ़ः 22-23 जनवरी को प्रस्तावित धर्म संसद स्थगित

Tue, 18 Jan 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dharma Sansad Postponed
रामलीला मैदान में 22-23 जनवरी को प्रस्तावित धर्म संसद को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अगली तारीख की घोषणा निकट भविष्य में होने की उम्मीद है। इसके साथ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी एवं नरसिंहानंद गिरि जी महाराज की गिरफ्तारी के विरोध में चल रहा अनशन भी तीसरे दिन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्रस्तावित धर्म संसद सुर्खियों में है। दिल्ली तक इसकी चर्चा हो रही है। धर्म संसद के कोर कमेटी के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती से 22-23 जनवरी को प्रस्तावित धर्म संसद पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। इसके साथ ही जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी एवं नरसिंहानंद गिरि जी महाराज की गिरफ्तारी के विरोध में चल रहे अनशन को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि कोर कमेटी के संयोजक के आग्रह को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

धर्म संसद कोर कमेटी की बैठक में धर्म संसद की नई तिथि घोषित की जाएगी। इससे पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती एवं अशोक पांडेय एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल से मिले। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी, विधान सभा चुनाव एवं धर्म संसद कोर कमेटी के दो सदस्यों के जेल जाने के कारण धर्म संसद को स्थगित करने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed