फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dharagadhi's connecting road has not been built for 28 years

Aligarh News: 28 वर्ष से नहीं बना धारागढ़ी का संपर्क मार्ग

Sun, 03 Aug 2025 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dharagadhi's connecting road has not been built for 28 years
लगभग 28 वर्ष पहले बना गांव धारागढ़ी का संपर्क मार्ग अब बदहाल हो चुका है। जिससे यहां रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं। यह रास्ता नगला सबल उर्फ गोंडा को धारागढ़ी से भी जोड़ता है।
विज्ञापन

गांव निवासी मास्टर चंद्रपाल सिंह, सोनू चौधरी, महेश चौधरी, अजीत सिंह, रामेश्वर सिंह, योगेश चौधरी, विक्रम सिंह, नीरज चौधरी, उदयभान सिंह ने बताया कि गांव का एक किमी लंबा संपर्क मार्ग वर्ष 1997 में बना था। समय बीतने के साथ यह मार्ग जर्जर होता गया। सड़क की रोड़ी गायब हो चुकी है, जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश में इनमें पानी भर जाता है, पूरे रास्ते पर कीचड़ है। स्कूली बच्चों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। कीचड़ में फिसलने से उनके कपड़े खराब होते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव बहिष्कार भी किया, लेकिन उस वक्त उन्हें आश्वासन देकर मना लिया गया। इसके बावजूद मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी के पति अनिल चौधरी ने बताया कि गांव के लोग इस जर्जर मार्ग से बेहद परेशान हैं। मार्ग के निर्माण के प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी विभाग में इस मार्ग का विवरण तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed