फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanteras in Aligarh

धनतेरस पर धनवर्षा, 200 करोड़ का कारोबार

Tue, 10 Nov 2015 02:00 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 10 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras in Aligarh

अलीगढ़। महानगर में धनतेरस पर जोरदार धन वर्षा हुई। एक दिन में 200 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। ऑटो कारोबार टॉप पर रहा। 2500 से अधिक बाइक एवं करीब 300 चार पहिया वाहनाें की बिक्री की खबर है। सराफा बाजार भी खूब चमका। वहीं बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं रीयल स्टेट से बंपर कारोबार की खबर है। देर रात तक मार्केट खरीदारों से गुलजार रही।  

विज्ञापन

टॉप गियर में ऑटो कारोबार

धनतेरस पर ऑटो मार्केट में जबर्दस्त गहमा गहमी रही। कई कंपनियों के डीलरों ने अपने एक दिन की बिक्री का पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। देव मोटर्स एवं विकास ऑटो समेत कई अन्य ऑटो एजेंसी में धनतेरस पर सर्वाधिक बिक्री रिकार्ड दर्ज की गई। आशा से बेहतर कारोबार होने से ऑटो बाजार में खुशी की लहर है। करीब 35 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगा है। 3000 दोपहिया एवं 300 चार पहिया वाहन बिके। शाम होते-होते कई एजेंसियों के स्कूटर के स्टॉक खत्म हो गए। 

विज्ञापन

सराफा बाजार हिट 

धनतेरस पर लोगों ने सोना-चांदी एवं उससे बने गहनों की जमकर खरीदारी की। पिछले साल की तुलना में भाव कम होने से लोगाें ने इसे निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई। खासकर सोना एवं चांदी के सिक्के  दिन भर खरीदे गए। शाम के बाद तो दुकानों में पैर रखने को जगह नहीं थी। हलके तथा भारी वजन के आभूषण खरीदने वालों की  कमी नहीं दिखी। 40 से 50 करोड़ का सराफा कारोबार होने का अनुमान है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की धूम 

युवाओं का सर्वाधिक जोर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को लेकर देखा। कोई मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, कंप्यूटर तो कोई आधुनिक टीवी या घरेलू उपकरण खरीदता नजर आया। व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान को दुल्हन की तरह सजाया था। कंपनियों एवं डीलरों द्वारा दिए जा रहे आकर्षक आफर ग्राहकों को खूब भाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रीयल एस्टेट भी चमका 

शुभ मुहुर्त के दिनों में रीयल एस्टेट कारोबार की चमक बढ़ गई है। कई लोगों ने बुकिंग कर नए घर का सपना साकार किया। डिमांड आने से रीयल स्टेट कारोबार में उत्साह का संचार हुआ है। दीवाली तक इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।


करोड़ों के मिठाई व ड्राई फ्रूट बिके 

मिठाई एवं ड्राई फ्रूट का कारोबार करोड़ों में हुआ। रविवार से  मिठाई दुकानों पर भीड़  थी।  प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान पिछले एक सप्ताह से आर्डर की सप्लाई करने में जुटे हैं। बड़ी कंपनी एवं प्रतिष्ठान के लोगों ने अपने अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ दोस्तों एवं संबंधियों के लिए मिठाई एवं ड्राई फ्रूट की खरीदारी की। इसके अतिरक्ति झाड़ूू, मूर्ति से लेकर सजावट के सामानों की भी खूब बिक्री हुई। कपड़ों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed