फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanteras

अलीगढ़ः धनतेरस पर बर्तन हो गए महंगे... खनकेंगे हल्के

Sat, 30 Oct 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras
रामघाट रोड पर दीपक बर्तन भंडार में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
महंगाई के कारण इस धनतेरस व दीपावली पर बर्तन तो बिकेंगे लेकिन वजन में हल्के भी होंगे। बर्तनों के भाव सुनकर ग्राहक चकरा रहे हैं। कीमत में दस से तीस प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि हुई है। इसकी वजह से लोग भारी के बदले हल्के बर्तनों की खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग तांबा व पीतल के बर्तनों की खरीद ज्यादा कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद तांबा, पीतल एवं कांसा के बर्तनों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए बर्तन व्यापारी इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। त्योहार के बाद सहालग भी हैं। धनतेरस को लेकर बर्तन कारोबारियों ने जोरदार तैयारी की है। कॉरपोरेट ऑफिस, फैक्ट्री संचालक एवं बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों से बर्तन कारोबारियों के पास अच्छे आर्डर हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले सामानों की भी बुकिंग हुई है। हालांकि, बर्तन के भाव सुनकर ग्राहक चकरा रहे हैं। दस से तीस प्रतिशत या उससे कुछ अधिक तक मूल्य में वृद्धि हुई है। इसकी वजह से भारी के बदले हल्के बर्तनों की खरीद ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

तांबा, पीतल एवं कांसा की तरफ बढ़ा रुझान
कोरोना काल में लोग सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क हैं। एल्युमीनियम के बर्तन को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। एल्युमीनियम बेचकर लोग स्टील के बर्तन खरीद रहे हैं। ग्राहकों का रुझान तांबा, पीतल एवं कांसा की तरफ बढ़ा है। बाजार में तांबा एवं पीतल के साथ-साथ कांसा के कई बर्तन नजर आ रहे हैं, जो पहले सामान्यत: नजर नहीं आते थे। पीतल का प्रेशर कुकर भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी सबसे अधिक मांग...
टी सेट, कॉफी सेट, इलेक्ट्रिक केतली, बाल्टी, पानी का टंकी, डिनर सेट, रोस्टर, लेमन सेट, केसरोल सेट, ट्रे सेट, कूकर, कड़ाही, पतीला, नान स्टिक थ्री पीस, क्रॉकरी

इनकी भी मांग...
तांबे के बर्तन - पानी के पात्र, ग्लास, बोतल, जग
कांसे के बर्तन - थाली, कटोरी, ग्लास, चम्मच
पीतल के बर्तन - प्रेशर कुकर, कड़ाही, फ्राईपैन, पतीला, परात, थाली, ग्लास, चम्मच आदि
रेट
स्टील - 250 से 1000 रुपये प्रति किलो
पीतल - 650 से 1500 रुपये प्रति किलो
तांबा - 1000 से 2000 रुपये प्रति किलो
कांसा - 1200 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक
धनतेरस को लेकर बहुत अच्छी बुकिंग है। बहुत अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। धातुओं में तेजी का असर बर्तन कारोबार पर पड़ा है। ज्यादा मात्रा में खरीदारी करने वाले ग्राहक हल्के बर्तन पसंद कर रहे हैं।
- दीपांशु वार्ष्णेय, जयदीपक बर्तन भंडार
पीतल, तांबा एवं कांसे के बर्तन की तरफ ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। धनतेरस एवं दीपावली में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। अच्छी बुकिंग हुई है।
- राजेश कुमार वार्ष्णेय, बर्तन व्यापारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed