फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur residents outraged by power cuts; reach the power station

Aligarh News: कटौती से भड़के धनीपुर के लोग, पहुंचे बिजलीघर

Wed, 01 Jul 2026 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur residents outraged by power cuts; reach the power station
धनीपुर बिजली घर में हंगामा करते लोग। - फोटो : samvad
धनीपुर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से सुबह करीब नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आवाजाही बनी रहती है, जिससे भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को नाराज उपभोक्ता शिकायत लेकर धनीपुर बिजलीघर पहुंचे। उनका आरोप था कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कर्मचारियों ने कहा कि रात 10 बजे के बाद भी बिजली कटौती हो सकती है, क्योंकि लोड अधिक रहता है। इस पर उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि दिन के समय भी उद्योग और फैक्टरियां चलने के कारण बिजली की मांग अधिक रहती है, फिर भी कटौती का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।
विज्ञापन



इस पर कर्मचारियों ने उन्हें समय बर्बाद न करने की बात कहकर टाल दिया। लोगों ने कहा कि यदि रात में भी बिजली कटौती जारी रही तो वे सामूहिक रूप से नौरंगाबाद स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर अनोखे लाल सैनी, राकेश कुमार, मुनेश कुमार और विनोद आदि ने कहा कि रात में बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गर्मी और उमस के कारण लोगों का सोना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed