फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur airport main gate named after Kalyan Singh

धनीपुर हवाई अड्डे का मुख्यगेट कल्याण सिंह के नाम से बना

Thu, 25 Aug 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur airport main gate named after Kalyan Singh
धनीपुर हवाई अड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह स्मृति प्रेरणा द्वार के लोकार्पण का लोकार्प? - फोटो : CITY OFFICE
धनीपुर हवाई अड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में मुख्य गेट प्रेरणा द्वार का लोकार्पण एटा सांसद एटा राजवीर सिंह द्वारा किया गया। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा तैयार कराए गए इस प्रेरणा द्वार का लोकार्पण करते हुए सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि आज बाबू जी के विचारों के कारण हमारे परिवार को पूरे देश में सम्मान प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंक्ति में लगे हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकार का न्याय पहुंचे यह प्रयास योगी आदित्य नाथ सरकार कर रही है। इस गेट को एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की विधायक निधि से तैयार किया गया है। इस अवसर पर एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह एक युगपुरुष हैं और युगपुरुष अमर रहते हैं। वह विचार के रूप में हमेशा जीवित रहेंगे और लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, श्योराज सिंह, छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, विजय विक्रम सिंह, शल्यराज सिंह, संजय राजा, शिवनारायण शर्मा, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed