{"_id":"579520884f1c1bcc38c4bcc9","slug":"dhamma-buddhist-monastery-in-the-opposition-the-program-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध मठ में धम्म यात्रा का विरोध, कार्यक्रम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध मठ में धम्म यात्रा का विरोध, कार्यक्रम रोका
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Mon, 25 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
ध्ाम्म विराेध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर सारनाथ से 24 अप्रैल को प्रारंभ धम्म चेतना यात्रा को पहली बार अलीगढ़ में विरोध झेलना पड़ा। नगला मान सिंह स्थित आदर्श बौद्ध विहार में कथित बसपा समर्थकों ने भाजपा द्वारा सजाए गए मंच, कुर्सी एवं माइक को बाहर फेेंक दिया और कार्यक्रम नहीं होने दी। इसकी वजह से भाजपा नेता एवं कथित बसपा समर्थक आमने आ गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान जय भीम एवं मायावती के पक्ष में नारेबाजी भी हुई।
ऑल इंडिया भिक्षु संघ के तत्वावधान में धम्म यात्रा निकाला गया है। इस यात्रा को भाजपा का समर्थन प्राप्त है और जगह-जगह आयोजन की तैयारी भाजपा के जिम्मे है। रविवार को नगला मान सिंह स्थित आदर्श बौद्ध विहार में कार्यक्रम होना था। भाजपा द्वारा मंच, कुर्सी एवं माइक आदि सजा दिया गया था। अचानक कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यह भाजपा का कार्यक्रम है, इसलिए यहां नहीं होने देंगे। लोगों ने कुर्सी, माइक व अन्य सामान विहार परिसर से बाहर निकाल दिया और गेट बंद कर दिया। इसकी सूचना पर मेयर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, अनिल पाराशर, मानव महाजन, योगेश वार्ष्णेय, संजीव राजा आदि पहुंच गए। वहां पर जमकर हंगामा हुआ। काफी समझाने के बाद बौद्ध भिक्षु मंदिर में गए। अन्य लोगों को नहीं जाने दिया गया। वहां पर जय भीम, मायावती जिंदाबाद एवं बसपा समर्थित नारे भी लगे। धम्म यात्रा के विरोध से उसमें शामिल भिक्षु काफी नाराज दिखे। उन्होंने विरोध करने वालों को अधर्मी तक करार दिया और कहा कि मायावती मुख्यमंत्री बन जाएंगी तो बौद्ध मठों में ताला लगा देंगी। बौद्ध भिक्षुओं का कहना था कि तीन महीने में कई जनपदों में गए लेकिन पहली बार उन लोगों को अलीगढ़ में अपमान एवं विरोध झेलना पड़ा। धम्म चेतना यात्रा केे महानगर संयोजक संदेश राज बाल्मीकि ने बताया कि बसपा समर्थकों ने बौद्ध भिक्षुओं का अपमान किया है और अपशब्द तक बोले। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मेयर से भी स्थानीय लोगों की नोकझोंक हुई। मेयर का कहना है कि वह फिर जाएंगी और नाराज लोगों की नाराजगी दूर करेंगी। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ की सीमा में धम्म यात्रा शनिवार को पहुंची थी।