{"_id":"6363fda3dc79bd55b36f0e35","slug":"devouthhan-ekadashi-city-office-news-ali303947231","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान : गूंजेगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, झूमेंगे बाराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान : गूंजेगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, झूमेंगे बाराती
Thu, 03 Nov 2022 11:12 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:12 PM IST
सार
महानगर में करीब दो हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। शादियों को लेकर शहर भर के सभी होटल, फार्म हाउस, मैरिज होम एवं बैक्यूट हॉल बुक हो चुके हैं। शादी समारोह में घराती और बरातियों की भीड़ को देखते हुए लंबा जाम लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद में देवोत्थान एकादशी पूजा के लिये गन्ना, सिंघाड़े खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवोत्थान एकादशी पर आज शहर में संभलकर निकलें। नहीं तो जाम में फंस सकते हैं। क्योंकि शहरभर में शुक्रवार को शादियों की धूम रहेगी। वैसे तो हर देवोत्थान एकादशी पर शादियों की धूम रहती है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के दो साल बाद पहली बार इतनी अधिक संख्या में शादियां हो रही हैं। देवोत्थान पर अनबूझे सहालग में ज्यादा शादियां हैं।
विज्ञापन
महानगर में करीब दो हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। शादियों को लेकर शहर भर के सभी होटल, फार्म हाउस, मैरिज होम एवं बैक्यूट हॉल बुक हो चुके हैं। शादी समारोह में घराती और बरातियों की भीड़ को देखते हुए लंबा जाम लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जाम से बचना है तो वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना ही होगा। शहर में सबसे अधिक विवाह स्थल रामघाट रोड, आगरा रोड, धनीपुर रोड और जीटी रोड पर हैं। होटलों से लेकर बड़े विवाह स्थल इन्हीं रोड पर ही हैं। ऐसे में यहां हर सहालग में जाम की स्थिति रहती है। दुबे का पड़ाव पुल से लेकर क्वार्सी चौराहा तक पहुंचने में ही घंटों लग जाते हैं। इसी प्रकार धनीपुर मंडी से लेकर एटा चुंगी-क्वार्सी बाईपास तक भीषण जाम रहता है। ऐसे में लोगों को शादी समारोहों में पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि इन मुख्य मार्गों के आसपास दूसरे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
तुलसी-सालिग्राम का होगा विवाह
चार महीने से शयन कर रहे देव (श्रीहरि विष्णु) शुक्रवार को देवोत्थान पर जागेंगे। तुलसी-सालिग्राम का विवाह होगा। देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों और घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सिंघाडे़, गन्ना, मूंगफली का भगवान को भोग भी लगाया जाएगा। भगवान विष्णु देव शयनी एकादशी पर शयन को गए थे, इसलिए चार महीने तक शादी-ब्याह आदि कार्यक्रम सब ठप पड़े हुए थे। इसके साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त एवं अन्य शुभ कार्यों की भी विधिवत रूप से शुरुआत हो जाएगी। देवोत्थान के दिन शहर और देहात क्षेत्र में करीब 2000 से अधिक नए जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इस दौरान शहनाई गूंजेगी और बैंडबाजे बजेंगे। बराती खुलकर डांस करेंगे। शादियों के चलते शहर का कोई भी होटल, फार्म हाउस, मैरिज होम, गेस्ट हाउस, धर्मशाला खाली नहीं है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शहनाइयां की गूंज शुरू होगी।
विज्ञापन
बाजार में जमकर खरीदारी
शहर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड समेत तमाम बाजारों में देवोत्थान पर विवाह समारोह को लेकर जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने देवों की पूजा को लेकर बाजार में गन्ने, शकरकंद, सिंघाड़े आदि की जमकर खरीदारी की। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।