फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devouthhan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर जागे देव... खूब बजा बैंडबाजा

Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devouthhan Ekadashi
रामघाट रोड पर बरात में डांस करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
देवोत्थान एकादशी पर रविवार को उठो देव, जागो देव, बैठो देव, पांवरिया चटकाओ देव... जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु को जगाया। मंदिरों से लेकर घरों तक में एकादशी की पूजा हुई और भगवान को पकवान, मौसमी फल, सब्जियां और गन्ने का भोग लगाया। इसी के साथ विवाह, मुंडन संस्कार जैस मांगलिक कार्य प्रारंभ हुए। कोरोना काल के बाद शहर में बैंडबाजा, बारात की धूम रही। वहीं, शाम को शहर के कई मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कोरोना काल में मेहमानों की संख्या सीमित कर दी गई थी। ऐसे में शादियां सीमित लोगों में संपन्न हुईं। इस बार सहालग पर कोई पाबंदी नहीं है तो लोग धूमधाम से शादियां कर रहे हैं। देवोत्थान एकादशी पर रविवार को सुबह से बाजारों में भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर, मेहंदी स्टॉल, कास्मेटिक की दुकानों, गिफ्ट गैलरी, फूल माला, कपड़ा, रेडीमेड, फुटवियर, सराफा की दुकानों में भीड़ उमड़ी। रेलवे रोड, आगरा रोड, सराफा बाजार, मदारगेट, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट की दुकानों और शोरूमों में लोगों ने खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने देव पूजन के लिए बाजार से मौसमी सब्जी, मौसमी फल, मिठाई, फूलमाला आदि की खरीददारी की। अधिक महत्व के चलते रविवार को प्रति गन्ना 20 से 30 रुपये तक बिका। शाम को पूजा अर्चना कर भोग लगाया और भजन कीर्तन किया। इसके अलावा, द्वार पूजन, मंदिर पूजन के साथ ही शहर से लेकर देहात तक बरातों की भी धूम रही। नाचते-गाते लोग बरात लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बाजारों में रहे जाम के हालात, रेलवे रोड रहा व्यस्त
अलीगढ़। रविवार से सहालग शुरू हुए तो शहर के बाजारों में जाम के हालात बने रहे। जिस चौराहे पर एकाएक अधिक संख्या में वाहन पहुंच जाते तो वहां से निकलने में लोगों को दस से 15 मिनट का समय लगा। रेलवे स्टेशन, रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड पर वाहन रेंग रेंग कर चले। रेलवे रोड पर तो पैदल निकलना मुश्किल हो गया था। हर क्षेत्र के बाजारों में लोगों की भीड़ पहुंची और खरीदारी हुई तो शाम तक दुकानदार, प्रतिष्ठान मालिक व व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।

एकादशी पर घर में पूजा करती प्रतिभा कॉलोनी निवासी मालती देवी, रेखा।

एकादशी पर घर में पूजा करती प्रतिभा कॉलोनी निवासी मालती देवी, रेखा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed