फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotional songs and hymns were sung in some places, while in others, Ganpati was bid farewell

Aligarh News: कहीं हुआ भजन-कीर्तन, कहीं गणपति की विदाई

Thu, 24 Sep 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Devotional songs and hymns were sung in some places, while in others, Ganpati was bid farewell
टीकाराम मंदिर में आयोजित भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : samvad
गणेश पूजा महोत्सव के तहत शहर के मंदिरों और पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कहीं भजन-कीर्तन तो कहीं महाआरती हुई। श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए।
विज्ञापन



प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के 14 दिवसीय कार्यक्रम के 11वें दिन दीपक दान और महाआरती का आयोजन किया गया। सहायक अभियंता विद्युत विभाग अनुराग पांडे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज ने महाआरती संपन्न कराई। मौके पर ललित वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, कृपा देवी, काजल मित्तल, रवि वर्मा, संजय दीक्षित, दीपक वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गिलहराज हनुमान मंदिर में बुधवार को भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर अभिषेक कुमार, कृष्ण, प्रथम, सोनू, बिट्टू व अन्य मौजूद रहे। वार्ष्णेय मंदिर में गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से गणेश पूजा महोत्सव विसर्जन शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर समिति के अध्यक्ष अमित सराफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, संजय, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता, नमिता वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय आदि मौजूद थीं।

गणेश संस्कार सामाजिक संस्था की ओर से टीकाराम मंदिर में गणेश महोत्सव के दसवें दिन एक शाम माता रानी के नाम का आयोजन हुआ। इंजीनियर देवेश सिंह और शैलेश वार्ष्णेय ने मुख्य यजमान के रूप में पूजन किया। संस्थापक अध्यक्ष योगेश महाजन, महामंत्री प्रमोद सेनानी, प्रशांत अग्रवाल, सचिन महाजन, रीना महाजन, मोनिका महाजन आदि मौजूद थीं।


उड़ान महिला मंच की ओर से पूजा सेंगर के कयामपुर रोड स्थित आवास पर गणेश महोत्सव मनाया गया। संस्थापक ममता सिंह, भारती गौतम, कुसुम चौहान, अनामिका सिंह, सुनीता राठौर, जया सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed