फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees gathered to collect water from Maha Kumbh Triveni Sangam

महाकुंभ: त्रिवेणी संगम का जल लेने के लिए उमड़े श्रद्धालु, रामलीला मैदान में हुआ वितरण

Fri, 07 Mar 2025 11:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:51 PM IST
सार

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में प्रदेशभर से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां ड्यूटी पर भेजी गई थीं। अलीगढ़ से भी दो गाड़ियां महाकुंभ में गई थीं।

विज्ञापन
Devotees gathered to collect water from Maha Kumbh Triveni Sangam
महाकुंभ जल वितरण - फोटो : संवाद

विस्तार

महाकुंभ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम का जल 7 मार्च को अचल तालाब क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में वितरित किया गया। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां 6 मार्च को प्रयागराज से जल लेकर अलीगढ़ आईं थीं। अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस, रामलीला कमेटी, सिविल डिफेंस, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जल बांटा गया।  

विज्ञापन


प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में प्रदेशभर से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां ड्यूटी पर भेजी गई थीं। अलीगढ़ से भी दो गाड़ियां महाकुंभ में गई थीं। शासन स्तर पर योजना बनी कि महाकुंभ से लौटते समय अग्निशमन विभाग की गाड़ियां संगम का जल लेकर जिलों में पहुंचेंगी, जिससे ऐसे लोगों को त्रिवेणी का जल मिल सके जो महाकुंभ में नहीं जा सके थे। इसी के तहत दो गाड़ियां 7 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे रामलीला मैदान में पहुंचीं और समारोह आयोजित कर जल वितरित किया गया। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी अमित भट्ट ने जल वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, रामलीला महोत्सव के संयोजक विमल अग्रवाल, गुंजित वाष्र्णेय, रामलीला गोशाला कमेटी के मंत्री अरविंद अग्रवाल, विक्रांत, पीयुष अग्रवाल, विहिप के विभाग अध्यक्ष मुकेश राजपूत मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed