{"_id":"66e3e27b054456f4160c50ee","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-ganesha-in-bhajan-sandhya-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भजन संध्या में गणेश के भजनों पर झूमे भक्त, हुआ प्रसाद वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भजन संध्या में गणेश के भजनों पर झूमे भक्त, हुआ प्रसाद वितरण
Fri, 13 Sep 2024 12:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:28 PM IST
सार
भजन संध्या में भगवान गणेश से जुड़े भजनों पर भक्त खूब झूमे। भजन संध्या के अंत में श्रीगणेश जी की आरती हुई। जिसके बाद भक्तों के लिए प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन
भजन संध्या में शामिल होते सपा नेता डीआर यादव
- फोटो : स्वयं
विस्तार
गणेश चतुर्थी महोत्सव अंतर्गत रावण टीला मोहल्ले में भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री गणेश के भजनों पर भक्त जमरक झूमे। तदोपरांत भक्तों के लिए प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
शहर के रावण टीला मोहल्ले में गणेश जी के भक्तों ने भजन संध्या कराई। जिसका शुभारंभ सपा नेता और समाजसेवी डीआर यादव ने फीता काटकर किया। सपा नेता डीआर यादव ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य और रिद्धी-सिद्धी के दाता हैं। इनके नाम को लेकर शुरू किया जाने वाला काम हमेशा मंजिल तक पहुंचता है।
विज्ञापन
भजन संध्या में भगवान गणेश से जुड़े भजनों पर भक्त खूब झूमे। भजन संध्या के अंत में श्रीगणेश जी की आरती हुई। जिसके बाद भक्तों के लिए प्रसाद दिया गया। इस दौरान चंद्रमा यादव, उमाशंकर प्रधान, प्रमोद यादव, रीना बघेल, संतोषी, ध्रुव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
