{"_id":"64920543d3926afc0e057ee4","slug":"devotees-blessed-by-pulling-the-chariot-of-lord-jagannath-aligarh-news-c-114-1-sali1013-61-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर धन्य हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर धन्य हुए श्रद्धालु
Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा में हरे कृष्णा के जयकारे लगाते भक्तजन। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्कॉन गीता ज्ञान मंदिर की ओर से मंगलवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कस्बे में निकाली गई। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने नारियल फोड़ने के बाद भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। इसके साथ ही जगन्नाथ जी के रथयात्रा मार्ग पर सफाई करते हुए डीआईजी ने झाड़ू सेवा की। भगवान के रथ की रस्सी पकड़कर खींचने के लिए श्रद्धालुओं मेें खासा उत्साह रहा। रस्सी को हाथ से पकड़ते ही श्रद्धालु जय-जयकार करने लगते।
रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर से शुरू होने के बाद थाना रोड, बुढ़ांसी रोड, मुख्य बाजार होते हुए मंडी गेट के सामने से निकलकर इस्कॉन मंदिर पहुंची, जहां यात्रा को विश्राम दिया गया। रथ पर भगवान जगन्नाथ जी के साथ ही दाऊ और सुभद्रा के विग्रह सवार थे। रास्ते भर जगह-जगह भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा करते रहे।
श्रद्धालु हरे कृष्णा, हरे रामा मंत्र का जाप और भजन करते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। सीओ रंजन शर्मा, नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश यादव, इस्काॅन मंदिर के प्रबंधक रसराज महाराज, वीरेंद्र चौहान, ख्यालीराम, राजेंद्र कुमार, प्रदुल वार्ष्णेय, दीपक शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद