फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees angry over delay in beautification of Achleshwar Mahadev Temple and Achal Tal

Aligarh News: अचलेश्वर महादेव मंदिर एवं अचल ताल के सुंदरीकरण में देरी पर भड़के भक्त, हंगामा

Tue, 23 May 2023 12:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 12:11 AM IST
सार

नगर निगम प्रशासन की ओर से अचलताल की ओर आने वाले सारे रास्तों को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं अचलेश्वर मंदिर को छोड़कर जिस मंदिर के नाम में ही अचल है उसी मंदिर से अचल में जाने का मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Devotees angry over delay in beautification of Achleshwar Mahadev Temple and Achal Tal
अचलेश्वर महादेव मंदिर पर प्रदर्शन करते भक्त व पुजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के अचलेश्वर महादेव मंदिर, अचल ताल पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों एवं सुंदरीकरण में हो रही देरी को लेकर बड़ी संख्या में भक्त अचलताल पर एकत्रित हुए। उन्होंने नगर निगम अफसरों द्वारा दो साल से की जा रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि अचल सरोवर का जीर्णोद्धार शुरू हुआ है तभी से मंदिर की दुर्गति हो रही है। 

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन की ओर से अचलताल की ओर आने वाले सारे रास्तों को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं अचलेश्वर मंदिर को छोड़कर जिस मंदिर के नाम में ही अचल है उसी मंदिर से अचल में जाने का मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम अफसर इस ओर घोर लापरवाही बरत रहे हैं और हिंदुओं की आस्था के प्रतीक अचलेश्वर मंदिर की अनदेखी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में नगर निगम अफसरों को इस समस्या के बारे में अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम द्वारा मंदिर के अंदर से अचल सरोवर में जाने का रास्ता एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार जल्द नही किया तो सभी शिव भक्त फिर से एकत्रित होकर रामलीला मैदान के सामने अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंकज गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शिव कुमार, घनेंद्र कुमार गुप्ता, दिलीप गोस्वामी,  आशू भटनागर, विकास, माधव, मयंक वार्ष्णेय, पुनीत वार्ष्णेय, ध्रुव अग्रवाल, लकी बालाजी, शिवा गोस्वामी, अनिल चौधरी, राजू गोस्वामी, सचिन पेठा, गौरव महाजन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed