फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development of capitalists, government ignoring farmers: Tikait

पूंजीपतियों का विकास, किसानों की अनदेखी कर रही सरकार : टिकैत

Sun, 10 Sep 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Development of capitalists, government ignoring farmers: Tikait
चंडौस में भाकियू की महापंचायत को संबो​धित करते गौरव टिकैत।  संवाद - फोटो : Samvad
शनिवार को भोजताल आश्रम पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने कहा कि मौजूदा सरकारें दो विचारधारा पर काम कर रही हैं। एक विचारधारा पूंजीपतियों के विकास की है और दूसरी विचारधारा किसानों के अनदेखी की है।
विज्ञापन




पूर्व जिलाध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह व गभाना तहसील के पूर्व अध्यक्ष वीरकरन फौजी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी, जबकि लागत दोगुनी कर दी है। इससे किसान कराह रहा है। किसान एकजुट होंगे तभी सरकारें उनके हित में काम करेंगी। कहा कि मोदी-योगी सरकारों ने किसानों को फ्री बिजली व गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। 18 सितंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन




इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो भाकियू उन्हें उखाड़ने का काम करेगी। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्बन प्रधान, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक, मदनपाल सिंह, राजवीर सरपंच, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, विजेंद्र शर्मा, नूरुल हक बबलू, जगबीर सिंह, पंकज शर्मा, धर्मवीर सिंह, भूरा, भीमसेन, सोरन सिंह, सूरज सिंंह, बासित अली, होराम गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापंचायत में जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष नहीं पहुंचे
भोजताल आश्रम में हुई भाकियू टिकैत की किसान महापंचायत में जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान व मंडल अध्यक्ष विमल तोमर नहीं पहुंचे। इसको लेकर संगठन में गुटबाजी की चर्चाएं भी खूब रहीं। मीडिया कर्मियों ने इसका कारण पूछा तो गौरव टिकैत ने कहा कि 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत की तैयारी के लिए दोनों पदाधिकारियों को अन्य जगह भेजा गया था, इसलिए वह इस पंचायत में नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed