फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development of Boner Tiraha on Maharashtra model

Aligarh: महाराष्ट्र मॉडल की तर्ज पर विकसित होगा बौनेर तिराहा, कानपुर-दिल्ली मार्ग पर बनेगा मिनी फ्लाईओवर

Sat, 14 Feb 2026 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 05:43 PM IST
सार

एडीए द्वारा संचालित इस विकास कार्य में चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें जियोमैट्रिक डिजाइन, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, आधुनिक शौचालय, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित पथ, सर्विस रोड आदि सुविधाएं शामिल होंगी।

विज्ञापन
Development of Boner Tiraha on Maharashtra model
बौनेर तिराहे का मॉडल - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ शहर के बौनेर तिराहा (राजा बलवंत सिंह तिराहा) को अब पुणे-महाराष्ट्र मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे ग्रेड सेफरेटेड जंक्शन का स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें एक मिनी फ्लाईओवर भी होगा। इससे भारी व तेज गति वाले वाहन आसानी से तिराहे को पार कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह तिराहा अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे (जीटी रोड) पर स्थित है, जो दिल्ली-कानपुर मार्ग से जुड़ा हुआ है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर एडीए इसे नया रूप देगा। एडीए द्वारा संचालित इस विकास कार्य में चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें जियोमैट्रिक डिजाइन, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, आधुनिक शौचालय, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित पथ, सर्विस रोड आदि सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, कानपुर से दिल्ली रोड की दिशा में मिनी फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रस्तावित है। साथ ही बस स्टॉप सेंटर भी विकसित किया जाएगा। इसको लेकर डिजाइन तैयार किया गया है। इस जंक्शन के विकसित होने से हादसों की संभावना कम होगी।

विज्ञापन

बौनेर तिराहे को पुणे-महाराष्ट्र मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसका डिजाइन तैयार करा लिया गया है। यह परियोजना न केवल यातायात को सुचारू बनाएगी, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा, सुंदरता को बढ़ाएगी। इससे आवागमन में राहत मिलेगी।-कुलदीप मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed