{"_id":"5fc3ee4f8ebc3e9bad322979","slug":"dev-diwali-city-office-news-ali2499215119","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर 35 हजार दीपों से जगमगाया अचल सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर 35 हजार दीपों से जगमगाया अचल सरोवर
विज्ञापन
दीपों से जगमगाता गिलहराज मंदिर।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली के अवसर पर अचल सरोवर 35 हजार दीपों से जगमगा उठा। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि अयोध्या एवं सरयू की तरह अचल सरोवर को भव्य एवं स्मार्ट बनाने का संकल्प लिया। गिलहराज मंदिर के तत्वावधान में गिलहराज मंदिर एवं अचल सरोवर पर देव दीपावली पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें कई संगठनों के लोग शामिल हुए।
नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह अचल सरोवर पहुंचे और जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं नागरिकों के साथ एक दीप जलाया और संकल्प लिया कि अचल सरोवर को अयोध्या एवं सरयू नदी की भांति भव्य एवं स्मार्ट रूप दिलाएंगे। विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर एवं अलका गुप्ता एवं महंत कौशलनाथ सहित अन्य श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की महाआरती की। महंत कौशलनाथ ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर में 2006 से 51 दीपक से शुरू किया गया था। इस वर्ष 35111 दीपों से दीपदान करके दीपावली महोत्सव मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सहयोगी संस्थाएं...
राघव सेना, शिव सेना, सर्व शक्ति सेवा संस्थान, गौरव सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी, सुवीर राय मित्र मंडल, हिन्दू युवा वाहिनी, दायित्व, वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति, डेजीनर, आर्टिस्टग्रुप, हनुमान सेना, आस्था डांस एकेडमी, अचलेश्वर युवा समिति आदि