{"_id":"63bd4f8af2cc0c581d0fea86","slug":"destitute-women-pension-release-from-15-to-20-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक सप्ताह में कराएं आधार सीडिंग, 15 से 20 जनवरी तक आ सकती है निराश्रित महिला पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक सप्ताह में कराएं आधार सीडिंग, 15 से 20 जनवरी तक आ सकती है निराश्रित महिला पेंशन
Tue, 10 Jan 2023 05:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:14 PM IST
सार
अलीगढ़ में निराश्रित महिला पेंशन योजना के 55 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें से 44 हजार के लगभग ने अपना आधार फीड करा दिया। अभी 11 हजार के लगभग लाभार्थी ने अभी तक आधार फीड नहीं कराया है। 15 से 20 जनवरी तक किस्त आ सकती है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत 15 से 20 जनवरी तक किस्त आ सकती है। जिन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकर और सीडिंग नहीं हुई है, उनकी पेंशन रूक सकती है। अलीगढ़ में अभी 11 हजार के लगभग लाभार्थियों ने आधार सीडिंग नहीं कराई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ की जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि शासन द्वारा शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण एवं आधार सीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं, परन्तु अभी तक जनपद में 78 प्रतिशत आधार ही फीड हो पाये हैं। जिसके कारण अधिकांश लाभार्थियों की पेंशन शासन द्वारा रोक दी गयी है। प्रति माह एक हजार रूपए की पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में निराश्रित महिला पेंशन योजना के 55 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें से 44 हजार के लगभग ने अपना आधार फीड करा दिया। अभी 11 हजार के लगभग लाभार्थी ने अभी तक आधार फीड नहीं कराया है।
विज्ञापन
इसी महीने की 15 से 20 जनवरी के बीच निराश्रित महिला पेंशन योजना की क्ववाटरली किस्त आ सकती है। किस्त पाने के लिए लाभार्थी एक सप्ताह के अन्दर आधार फीड कराने के लिये जन सेवा केन्द्र या कलैक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय, न्यू बिल्डिंग कमरा नं 34 में जाकर आधार फीड करा सकते हैं।