{"_id":"664e8a2433f6ccb1d70e2b77","slug":"deputy-cmo-who-came-to-investigate-private-clinic-was-surrounded-aligarh-news-c-2-ali1009-396937-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निजी क्लीनिक की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निजी क्लीनिक की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ को घेरा
विज्ञापन
निजी क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का संचालन बिना पंजीकरण होने की शिकायत पर जयगंज पहुंचे डिप्टी सीएमओ का लोगों ने घेर लिया। इस दौरान उन्हें महिला क्लीनिक संचालिका को नोटिस देकर बेरंग लौटना पड़ा।
कुछ दिन पहले जयगज में बिना पंजीकरण एक क्लीनिक और उसमें मेडिकल स्टोर चलने की एक शिकायत की थी। इस पर नोडल अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. रोहित गोयल जांच करने जायगंज पहुंचे। यहां महिला संचालिका से दस्वावेज मांगे। इस बीच संचालिका के भाई की गर्मी से तबियत खराब हो गई, वह बेहोश हो गया।
डॉ. रोहित ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। टीम का घेराव करते हुए लोग उनपर हावी होने लगे। कई नेताओं के संचालिका के पक्ष में फोन आना शुरू हो गए। टीम ने संचालिका को नोटिस सौंपा। अब जवाब देने के लिए कार्यालय बुलाया है। शिकायतकर्ता अजय गुप्ता का कहना है कि वह लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। मगर मामले में टाल-मटोल की जा रही है।
विज्ञापन
जयगंज में बिना पंजीकरण क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालन की शिकायत मिली थी। जांच के टीम के साथ गए थे। अचानक संचालिका का भाई बेहोश हो गया। इस संबंध में नोटिस दिया गया है। जवाब के लिए कार्यालय बुलाया गया है।
-- डॉ़. रोहित गोयल, डिप्टी सीएमओ।