फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that Ramghat Road will be named of Kalyan Singh

कल्याण सिंह की त्रयोदशी: केशव प्रसाद मौर्य का बयान, बाबूजी के नाम पर होगा रामघाट रोड का नाम

Wed, 01 Sep 2021 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि रामघाट रोड का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा। मौर्य ने दिए अधिकारियों के समीक्षा में निर्देश दिए हैं, साथ ही तैयारी करने को कहा है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that Ramghat Road will be named of Kalyan Singh
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की त्रयोदशी कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम में कई राज्यों के राज्यपाल, मंत्री और भाजपा नेता पहुंच गए हैं। यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री भी सर्किट हाउस पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि रामघाट रोड का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा। मौर्य ने दिए अधिकारियों के समीक्षा में निर्देश दिए हैं, साथ ही तैयारी करने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि इस महीने में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो जाएगा। समीक्षा में तैयारी पूरी पाई गई। बजट भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने अतरौली पहुंची। उन्होंने केएमवी इंटर कॉलेज आयोजित अरिष्टि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

विहिप नेता दिनेश एवं सांसद रमापति ने श्रद्धासुमन अर्पित किया
अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह का त्रयोदशी कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सहित कई नेताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कल्याण सिंह असाधारण होकर भी साधारण सा दिखने वाले विराट व्यक्तित्व थे। उन्होंने भाजपा को गांव, गरीब और किसानों की पार्टी बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed