फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Aligarh today

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में आज

Tue, 26 Jul 2022 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Aligarh today
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अलीगढ़ आएंगे। देर रात तक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी योजनाओं और विभागीय क्रिया-कलापों का ब्योरा तैयार करने में जुटे रहे। कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद से राजकीय वायुयान के जरिए दोपहर में धनीपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे वे कार से रघुनाथ पैलेस में मोदी @20 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उप मुख्यमंत्री 3:40 बजे धनीपुर ब्लॉक के ग्राम रोहिना सिंहपुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद लखनऊ प्रस्थान करेंगे। उधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी देने के साथ ही उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed