फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy Chief Minister Dr. Dinesh will interact with 600 workers

अलीगढ़ः 600 कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश

Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dr. Dinesh will interact with 600 workers
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कल (9 नवंबर) इगलास के किशन जी मैरिज होम में भाजपा के मंडल एवं विभिन्न मोर्चों से जुड़े करीब 600 कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधान सभा प्रभारी महेंद्रजी आचार्य एवं विधायक राजकुमार सहयोगी इगलास में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को इगलास में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल की कार्यसमिति, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, विधान सभा क्षेत्र के मोर्चे के पदाधिकारियों, जिला व क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधान सभा प्रभारी महेंद्रजी आचार्य एवं विधायक राजकुमार सहयोगी इगलास में डेरा डाले हैं। बैठकों का दौर चल रहा है। पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस बैठक में करीब 600 कार्यकर्ता एवं नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बूथ संरचना, पन्ना प्रमुख एवं सदस्यता पर विशेष जोर है। स्थानीय विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद, विधायक, एमएलसी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा का रुख भांपने की कोशिश करेंगे उपमुख्यमंत्री
अलीगढ़। विधान सभा चुनाव के पहले जनपद में उप मुख्यमंत्री के आगमन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा हवा का रुख भांपने की कोशिश करेंगे। उपमुख्यमंत्री जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नेताओं को यह डर भी सता रहा है कि कहीं कोई कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री से शिकायत न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed