{"_id":"6ae8fef0d872231d890fa043","slug":"depicted-the-violence-against-an-innocent-child-in-images-aligarh-news-c-2-gur1004-1104109-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मासूम के साथ हुई हिंसा को चित्रों में उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मासूम के साथ हुई हिंसा को चित्रों में उकेरा
विज्ञापन
पेटिंग के साथ डॉ. लक्ष्मी।
- फोटो : self
जिस उम्र में बच्चों के हाथों में खिलौने और किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में एक मासूम बच्ची को ईंट-पत्थरों के हमले का दर्द सहना पड़ा। पंचकूला में छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित हिंसक घटना ने सामाजिक कलाकार डॉ. लक्ष्मी को भीतर तक झकझोर दिया।
उन्होंने इस घटना की पीड़ा को अपनी पेंटिंग में उकेरते हुए समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है-आखिर बच्चों का बचपन सुरक्षित कहां है और इतनी छोटी उम्र में उनके मन में हिंसा के बीज कौन बो रहा है?
डॉ. लक्ष्मी की पेंटिंग सिर्फ एक घटना का चित्रण नहीं, बल्कि अभिभावकों, स्कूलों और पूरे समाज के लिए चेतावनी है। उनका कहना है कि जिस उम्र में बच्चों को प्यार, संस्कार और संवेदनशीलता सीखनी चाहिए, उस उम्र में उनके व्यवहार में हिंसा का आना गंभीर चिंता का विषय है। इसके पीछे मोबाइल, हिंसक गेम, डिजिटल सामग्री और आसपास के माहौल की भूमिका की पड़ताल जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल थमाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें। यह भी देखें कि वे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं, कौन-से गेम खेल रहे हैं और उनके व्यवहार में किस तरह के बदलाव आ रहे हैं। डॉ. लक्ष्मी ने स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदारी तय की जाए। उनके मुताबिक बच्ची के शरीर की चोटें तो इलाज से भर सकती हैं, लेकिन मन में बैठा डर दूर करने के लिए प्यार, भरोसे और संवेदनशीलता की जरूरत होगी।