{"_id":"635985f2b29e7775912944c0","slug":"department-of-posts-will-issue-e-passbook-details-of-accounts-will-be-available-sitting-at-home-city-office-news-ali3034297113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग जारी करेगा ई-पासबुक, घर बैठे ही मिलेगा खातों का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग जारी करेगा ई-पासबुक, घर बैठे ही मिलेगा खातों का विवरण
विज्ञापन
डाक विभाग अपने खाताधारकों को एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है, इससे पासबुक अपडेट के लिए डाकघरों तक दौड़ लगाने की परेशानी से बचत हो सकेगी। डाक विभाग ने अपने सभी बचत खाताधारकों को ई-पासबुक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से डाकघर के लघु बचत ग्राहक बिना नेट बैंकिंग के अपने खाते का विवरण कहीं से भी किसी समय प्राप्त कर सकेंगे।
पासबुक अपडेट कराकर खाते में जमा-निकासी की स्थिति जानने के लिए लोगों को डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए हर खाताधारक को अपने खाते के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। मोबाइल नंबर के जरिये ही ई-पासबुक की सेवा उनके लिए मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रवर डाक अधीक्षक सुमित गाट ने बताया कि सेवा की शुरुआत बचत, सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ खाताधारकों से होगी। उन्होंने बताया कि डाक विभाग चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा के दायरे में अपनी अन्य योजनाओं को लाने को भी प्रयासरत है।
विज्ञापन
ई-पासबुक के जरिये खाताधारक खाते में जमा अपनी धनराशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं वे घर बैठे ही संक्षिप्त विवरण ‘मिनी स्टेटमेंट. को भी देख सकेंगे। अंतिम 10 जमा-निकासी की भी जानकारी मिल सकेगी।