फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Denial of financial wrongdoing in AMU VC

एएमयू में वित्तीय गड़बड़ी से वीसी का इंकार

Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि एएमयू में किसी भी तरह की वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि एएमयू वीसी जमीरउद्दीन शाह के खिलाफ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से जांच की मंजूरी दी गई है। राष्ट्रपति (एएमयू विजिटर) ने यह मंजूरी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रस्ताव पर दी है। पत्रकारों से बातचीत में वीसी जमीरउद्दीन शाह ने राष्ट्रपति के फैसले का स्वागत किया और कहा कि जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

 उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के एक पूर्व सदस्य एवं एक निलंबित शिक्षक ने उनके खिलाफ शिकायत की है। यह सब जानते हैं कि ईसी सदस्य पर गलत ट्रेवल क्लेम का आरोप लगा था और उसकी जांच हुई थी।
विज्ञापन


इसी तरह क्लास न लेने वाले शिक्षक को निलंबित किया था। नियुक्ति में गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने कहा कि एएमयू की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। इसलिए स्थायी सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईसी से परमिशन लेकर छात्रों के 51 लाख रुपये स्कूल निर्माण के लिए दिया गया था। वहां पर करोड़ों की लागत से बिल्डिंग बन कर तैयार है। उल्लेखनीय है कि पूर्व ईसी सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वसीम अहमद ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से वीसी की शिकायत की थी।

शिकायत में उन्होंने वीसी पर वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed