फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue threat in Aligarh

Dengue: पूरी तरह नहीं टला अलीगढ़ में डेंगू का खतरा, मिले तीन और मरीज, कुल संख्या हुई 116

Sun, 03 Nov 2024 02:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 02:39 PM IST
सार

नगर निगम द्वारा फॉगिंग अभियान के बाद भी शहर में मच्छर कम नहीं हो रहे। आतिशबाजी से हुए धुएं के बाद भी मच्छरों का प्रकोप जारी है। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Dengue threat in Aligarh
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड होने लगी है। अभी भी डेंगू का खतरा बना हुआ है। लोगों को डेंगू के प्रति अभी सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। अब तक जिले में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 116 हो गई है। शनिवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 400 से अधिक लोग वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित होकर पहुंचे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। नगर निगम द्वारा फॉगिंग अभियान के बाद भी शहर में मच्छर कम नहीं हो रहे। आतिशबाजी से हुए धुएं के बाद भी मच्छरों का प्रकोप जारी है। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अपने आसपास मच्छरों को न पनपने दे। तीन दिन से ज्यादा बुखार होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू की जांच कराएं।
विज्ञापन


वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के आए 400 मरीज 
मौसम बदलने के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार लोगों पर कहर बरपा रहा है। शनिवार को आधे दिन के लिए सरकारी अस्पतालों में ओपीडी संचालित हुई। इस दौरान सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार के आए। शनिवार को जिला अस्पताल मलखान सिंह और दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में 1500 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें 400 से अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि बुखार, सर्दी, जुकाम के साथ-साथ मच्छर जनित रोगों के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सभी को तीन दिन की दवा दी गई है। जिन्हें कई दिन से बुखार आ रहा है उनके खून की जांच कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम सर्द जरूर हुआ है, लेकिन, डेंगू का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। लोग पूरी बाजू के कपड़े पहने। अपने घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें और साफ-सफाई रखें।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ, अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed