फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dengue

डेंगू ने दो की जान ली, लार्वा मिला

Tue, 22 Sep 2015 02:17 AM IST
इगलास/चंडौस
इगलास/चंडौस Updated Tue, 22 Sep 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन

डेंगू ने दो की जान ली, लार्वा मिला 

अमर उजाला ब्यूरो

इगलास/चंडौस। देेहात क्ष्ाेत्र में डेंगू से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुखार की चपेट में हैं। इगलास के गांव कैमाबली निवासी जीतू (24) पुत्र जग्गन सिंह नोएडा स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में नौकरी करता था। गत सप्ताह वह अपने गांव आया था। यहां बीमार होने पर उसे अलीगढ़ में एक प्राईवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर उसे  डॉक्टर ने तुरंत दिल्ली जाने के लिये परामर्श देते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली लेकर जाते समय   रास्ते में ही जीतू ने दम तोड़ दिया। जीतू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी ओर चंडौस के गांव नवापुर में चार दिन पहले गीता देवी पत्नी प्रकाश कुमार(40) को बुखार आ गया था। जिस पर परिजनों ने चंड़ौैस ले जाकर उसे दवाई दिलाई।  उस दवा से उनको कोई फायदा नहीं हो सका। बाद में उनकी हालत और बिगड़ने लगी।  परिजन उनको दिल्ली ले गए। जहां उनका दो दिन तक इलाज चलता रहा। लेकिन रविवार को देर रात गीता की दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक आनंद सैनम का कहना है कि अगर ऐसा है तो गांव में टीम भेज कर दवाईयां वितरित कराएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed