फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of bank employees continues, work done by tying a black band

बैंक कर्मचारियों का धरना -प्रदर्शन जारी, काली पट्टी बांधकर किया काम

Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of bank employees continues, work done by tying a black band
अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक पर प्रदर्शन करते शिशिर शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
कोऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन के कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों के समर्थन में अपनी-अपनी शाखाओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर बैंक कार्य किया। सराय नवाब स्थित मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लखनऊ स्थित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के यूनिट मंत्री शिशिर शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में कार्यरत 50 जिला सहकारी बैंकों में एक समान आठवां वेतनमान, पूरे प्रदेश की जिला सहकारी बैंकों में कंप्यूटराइजेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच, चीनी मिलों को नियमों का उल्लंघन कर वित्त पोषण करने की जांच, वर्ष 2012 से 2017 के मध्य भर्ती कर्मचारियों को समस्त प्रतिबंध समाप्त कर उनकी सुविधाएं बहाल करने आदि की प्रमुख मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां यूनिट अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, निहाल अंसारी, मुकेश राजपूत, राजीव रतन उपाध्याय, नरेंद्र तोमर, महेश प्रसाद शर्मा, रवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, विवेक श्रीवास्तव, चौधरी वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, अजय सिंह, योजना तोमर, ऋचा त्रिपाठी, पिंकी यादव, रितु यादव, रेखा शर्मा, मुकेश कुमार गौतम, निहाल अंसारी, मनोज सागर, ओम त्रिवेदी, सतेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed