फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration against breaking the house

आशियाना तोड़ने के विरोध में धरना, प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against breaking the house
प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह व अन्य पदाधि - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व किसानों ने नगर निगम के सेवा भवन पर गरीबों के आशियाने तोड़ने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर आयुक्त गौरंग राठी से मुलाकात की। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों के आशियाने को किसके आदेश से उजाड़ा जा रहा है, जबकि अमीरों के होटल और मकान रोड के किनारे खड़े हैं। यह कौन सी तानाशाही है। बार-बार आग्रह के बावजूद संगठन के कार्यालय को तोड़ दिया गया। इसे किसके आदेश पर तोड़ा जा रहा है। इसका जवाब नगर आयुक्त देने नहीं आएंगे, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा भवन के अंदर जाने लगे तो क्षेत्राधिकारी द्वितीय श्वेताभ पांडेय ने रोकने का प्रयास किया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वहीं बैठकर वार्ता करने का आग्रह किया, जिस पर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज कर मुकदमा लिखने की धमकी दी, जिससे माहौल अधिक गर्म हो गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 30 जुलाई को प्रदेश के प्रत्येक जिले से जिलाध्यक्ष व सभी राज्यों के अध्यक्ष नुमाइश मैदान में महापंचायत में शामिल होंगे। इस घोषणा के बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता 15 मिनट में भानु प्रताप सिंह से मिलने आए। कहा, नगर आयुक्त की तबीयत खराब है, वह आने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उनका प्रतिनिधि बनकर आए हैं। उन्होंने मांगों पर गंभीरता से विचार करके उसे दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल पंडित, देशराज सिंह भगत, ठा. धीरेंद्र सिंह सोलंकी, शहजाद खान, रनवीर सिंह राना, राम ठाकुर, प्रेमपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed