{"_id":"6758ccf4af776edfdd0342a4","slug":"demand-to-suspend-three-bangladeshi-students-who-posted-obscene-comments-on-social-media-aligarh-news-c-2-1-gur1003-553595-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, तीन बांग्लादेशी छात्रों को निलंबित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, तीन बांग्लादेशी छात्रों को निलंबित करने की मांग
Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
सार
प्रदर्शन कर रहे एएमयू छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक बांग्लादेशी छात्र सोशल मीडिया पर इस्कॉन को एक चरमपंथी संस्था बता कर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। दो अन्य बांग्लादेशी छात्रों ने भारतीय महिलाओं के बारे में अभद्र, अमर्यादित व अश्लील टिप्पणी की है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर तीन बांग्लादेशी छात्रों को निलंबित करने की मांग उठी है। इनको बांग्लादेश वापस भेजने व बाकी बांग्लादेशी और विदेशी छात्रों की कड़ी निगरानी रखने की मांग भी उठाई गई है। छात्रों ने कहा है कि अगर इन पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह उन्हें खुद ही बाहर खदेड़ देंगे। प्रदर्शन कर छात्रों ने मोहम्मद यूनुस का पोस्टर जलाया और तिरंगा लहरा कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे एएमयू के छात्र अखिल कौशल, हितेश मेवाड़ा, पुनीत, पीयूष, रोहित ने आरोप लगाया है कि एक बांग्लादेशी छात्र सोशल मीडिया पर इस्कॉन को एक चरमपंथी संस्था बता कर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। दो अन्य बांग्लादेशी छात्रों ने भारतीय महिलाओं के बारे में अभद्र, अमर्यादित व अश्लील टिप्पणी की है।
विज्ञापन
तीनों बांग्लादेशी छात्र वर्तमान में बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जो वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार के लिए जिम्मेदार है। एक बांग्लादेशी छात्र ने उत्तर प्रदेश में गाय को लेकर टिप्पणी कर कहा है कि ऐसे लोगों से बांग्लादेशी यूनुस सरकार को कोई बात नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन