फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand to declare cow as national animal

Aligarh News: अब अलीगढ़ के मुस्लमानों ने भी उठाई मांग, बोले- गाय को करें राष्ट्रीय पशु घोषित

Mon, 01 Jun 2026 02:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 01 Jun 2026 02:01 PM IST
सार

हाथों में बैनर लेकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। बैनर पर लिखा था कि मुसलमानों की एक ही मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। इसे लेकर वहां लोगों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांग रखी।

विज्ञापन
Demand to declare cow as national animal
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का बैनर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर किसान सेना के बैनर तले हिंदू संग मुस्लिम समुदाय के लोग अलीगढ़ के डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को दिया। पहले भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग हिंदू संगठन उठाते आए हैं।

विज्ञापन

ज्ञापन देते लोगहाथों में बैनर लेकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। बैनर पर लिखा था कि मुसलमानों की एक ही मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। इसे लेकर वहां लोगों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांग रखी। प्रदर्शन के बाद एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को इस बारे में ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि जो गाय के नाम पर सियासत हो रही है, वह बंद होनी चाहिए। गाय के नाम पर लोगों को फंसाने का काम किया जाता है। सभी विधायक अपने यहां से प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेजें। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। डबल इंजन की सरकार में अगर गाय राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं हुई तो बाद में मुश्किल होगी। अगर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए तो कोई भी इस पर हाथ नहीं डालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed