फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for e-scooty increased

अलीगढ़ : ई-स्कूटी के लिए कतार

Wed, 20 Apr 2022 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demand for e-scooty increased
इलेक्ट्रिक स्कूटी । - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों से गड़बड़ाए बजट के चलते दो पहिया वाहन चालक हाईस्पीड ई-स्कूटी की तरफ रुख करने लगे हैं। आलम यह है कि ई-स्कूटी विक्रेताओं के यहां ग्राहकों की भीड़ लगी है। लेकिन विक्रेता 50 से ज्यादा ई-स्कूटी की बुकिंग नहीं कर रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद भी ढाई महीने तक वाहन आने का इंतजार करना पड़ेगा। मांग बढ़ने से ई-स्कूटी की आपूर्ति सप्लाई चेन प्रभावित हो गई है।
ई-स्कूटी खरीदकर लोग लगभग 20 रुपये में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर लेते हैं। पिछले काफी दिनों से पेट्रोल कीमतें आसमान छू रही हैं, इसी के साथ ई-स्कूटी की मांग काफी बढ़ गई है। इस मांग ने आपूर्ति की सप्लाई चेन को काफी प्रभावित कर दिया है। आलम यह है कि इस सप्ताह बुकिंग कराते हैं तो जून के अंतिम सप्ताह में ई-स्कूटी मिलेगी। ई-स्कूटी बेच रहे डीलर 50 से ज्यादा बुकिंग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

- हाई स्पीड ई-स्कूटी पर कम से कम दो महीने की वेटिंग चल रही है। मांग अधिक है और आपूर्ति कम। इसीलिए हम भी ग्राहकों की अधिक बुकिंग नहीं ले रहे हैं। -पुष्पेंद्र दोहरे, डायरेक्टर हैरी मोटर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई-स्कूटी की मांग ज्यादा है। अगर आज बुकिंग कराते हैं तो जून में वाहन मिलेगा। अप्रैल और मई में माल आने की कोई संभावना भी नहीं है। -दीपक अग्रवाल, डायरेक्टर शिव सागर ऑटोमोबाइल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed