{"_id":"64ea5c4bf96dddaa64047615","slug":"demand-for-action-against-illegal-cattle-slaughter-in-72-hours-aligarh-news-c-109-1-jat1001-238-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 72 घंटे में अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, करेंगे थाना घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 72 घंटे में अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, करेंगे थाना घेराव
Sun, 27 Aug 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:40 AM IST
सार
कस्बा में अवैध पशु कटान की सूचना पर शनिवार को हिंदू राष्ट्रीय सेना के जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मिश्रा से कहा कि जमुना खण्ड इंटर कॉलेज के लिए जाने वाले रास्ते व ऊपरकोट में कई जगहों पर अवैध पशु कटान हो रहा है। नालियों में खून बहता देख स्कूल जाने वाले बच्चे डर जाते हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपने जाते हिन्दू राष्ट्रिय सेना के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
टप्पल कस्बा में अवैध पशु कटान के विरोध में हिंदू राष्ट्रीय सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 72 घंटे के अंदर अवैध पशु कटान करने वालों पर कार्रवाई न हुई, तो थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
कस्बा में अवैध पशु कटान की सूचना पर शनिवार को हिंदू राष्ट्रीय सेना के जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मिश्रा से कहा कि जमुना खण्ड इंटर कॉलेज के लिए जाने वाले रास्ते व ऊपरकोट में कई जगहों पर अवैध पशु कटान हो रहा है। नालियों में खून बहता देख स्कूल जाने वाले बच्चे डर जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें 72 घंटे के अंदर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई न करने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन