फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delicious cake cut on the birthday of Lord Jesus in Aligarh

Aligarh News: प्रभु यीशु के बर्थ डे पर कटेगा लजीज केक, रम और प्लम केक की है मांग

Wed, 21 Dec 2022 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 06:04 PM IST
सार

क्रिसमस पर केक का अलग ही महत्व है। केक के लिए कई हफ्तों से ऑर्डर दिए जाते हैं। प्रभु यीशु के बर्थ डे पर विभिन्न प्रकार केक बाजार में बनवाए जाते हैं। रम केक, प्लम केक, डेट्स नट लोफ  केक की अधिक मांग रहती है। केक की कीमत 500 से 5000 तक की होती है। 

विज्ञापन
Delicious cake cut on the birthday of Lord Jesus in Aligarh
क्रिसमस केक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव में लजीज केक होना लाजिमी है। ईसाई समुदाय के लोग हफ्तों से विशेष केक बनाने-बनवाने की तैयारियों में जुटे हैं। कोरोना काल के गुजरने की वजह से क्रिसमस को लेकर इस बार खासा उत्साह है। यार-दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों में भी केक बांटा जाएगा।

विज्ञापन


यीशु के बर्थ डे के लिए शहर की सभी बेकरी की दुकानों पर केक के आर्डर पहुंचने लगे हैं। इनमें चॉकलेट केक, इटैलियन क्रीम, स्टिकी टॉफी पुडिंग, डेट्स नट लोफ  और फ्रूट केक खास तौर पर तैयार किए जा रहे हैं। स्पेशल फ्रूट-रम और प्लम केक की मांग अधिक है। ग्राहकों के लिए स्पेशल पैकिंग में भी क्रिसमस केक बनाए गए हैं। दुकानों पर केक कीमत पांच सौ रुपये से शुरू है। 
विज्ञापन


16वीं सदी से क्रिसमस पर कटता आ रहा है केक 
क्रिसमस पर केक काटने को परंपरा कई सालों से चली आ रही है। 16वीं सदी से क्रिसमस पर केक काट ने का प्रचलन शुरू हुआ। इससे पहले लोग ब्रेड और सब्जियां मिलाकर एक डिश बनाते थे। जिसे प्लम पुडीज कहा जाता था। 16वीं शताब्दी में इसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाने लगा। इसमें अंडा, मक्खन और उबले फलों का प्लम मिलाया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केक की है अधिक डिमांड

स्पेशल फ्रूट यानि रम केक
इसे सर्वाधिक मशहूर क्रिसमस केक माना जाता है, जिसे दस हफ्ते पहले ही तैयार कर लिया जाता है। इसमें ड्रायफ्रूट्स व नट्स को ब्रांडी या रम में गलाकर रखा जाता है। जितना समय दिया जाए, उतना अच्छा केक बनता है। 

स्टिकी टॉफी पुडिंग केक
खूब सारे खजूर और कैरेमल सॉस डालकर बनाए गए स्टिकी टॉफी पुडिंग केक को क्रिसमस पर काफी पसंद किया जाता है। कैरेमल सॉस और खजूर का कॉम्बो अलग ही स्वाद देता है। यही कारण है क्रिसमस पर इस केक की मांग अधिक होती है।

क्रिसमस केक

डेट्स नट लोफ  केक
ड्रायफ्रूट व नट श्रेणी में यह बहुत ही पसंद किया जाता है। बारीक कटे खजूर व अखरोट को ब्रेड की लपसी के साथ बेक किया जाता है। इसे गर्म ब्राउन सॉस के साथ सर्व किया जाता है। खाने में इस केक का स्वाद अलग ही होता है।

प्लम केक
प्लम केक एक बेहतरीन केक है जो फ्रूट और ड्राई फ्रूट्स से मिलकर बनता है। इस केक को परंपरागत तरीके से भी तैयार किया जाता है। प्लम केक की क्रिसमस पर सबसे ज्यादा मांग रहती है।

केक के साथ चॉकलेट की भी है मांग

केक
क्रिसमस पर मीठे के तौर पर केक के साथ चॉकलेट भी खाना पसंद किया जाता है। दुकानों पर नट्स, कैरेमल, एलमंड्स, कैश्यू चॉकलेट मिल रहीं हैं। कुछ लोग खास अल्कोहल का इस्तेमाल करवाकर चॉकलेट भी बनवा रहे हैं। दुकानों में एक चॉकलेट के टुकड़े की कीमत 20 से लेकर 25 रुपयेतक है। दुकानों पर क्रिसमस के लिए खास कुकीज भी बिक रहे हैं। 

केक
दुकान पर रोजाना करीब 90 किलो केक की बिक्री हो रही है। लोग रिश्तेदारों को देने के लिए छोटे साइज के केक भी बनवा रहे हैं। प्लम केक की मांग ज्यादा है।
-आशीष अग्रवाल, दुकानदार
एक दिन में 10 लोग मिलकर क़रीब 200 केक बना लेते हैं। केक के साथ क्रिसमस चॉकलेट की भी मांग है। क्रिसमस पर केक का काम बढ़ जाता है।
-मुक्ति, बावर्ची
कोरोना के कारण दो साल से घर पर ही केक बनाया था। इस बार बाहर से केक ऑर्डर किया है। घर पर सभी को क्रिसमस का स्पेशल प्लम केक बहुत पसंद है। 
-रेनू जॉयस
केक का एडवांस ऑर्डर कर देते हैं, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। केक केसाथ रिश्तेदारों और दोस्तों को तोहफे में देने के लिए चॉकलेट और कुकीज भी खरीदते हैं।
-ऑलिव डी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed