फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deliberations on city development took place during the dialogue

Aligarh News: संवाद में शहर के विकास पर किया गया मंथन

Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on city development took place during the dialogue
संबो​धित करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व मंचासीन मेयर प्रशांत सिंघल।  - फोटो : samvad
अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित, विकसित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से शुक्रवार को पहली बार वाइब्रेंट अलीगढ़ के समन्वय, सहयोग एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी वर्गाें ने मिलकर शहर के विकास की नई दिशा तय की।
विज्ञापन



जीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वाइब्रेंट अलीगढ़ पर आधारित शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन से हुई। शहर में चल रहे विकास कार्यों, प्रस्तावित परियोजनाओं और नागरिक सहभागिता की जरूरत को सामने रखा गया।
विज्ञापन

इसमें व्यापारी, उद्योगपति, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, पार्षद और शहर के गण्यमान्य नागरिक बड़ी संख्या में जुटे। अध्यक्षता महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 करोड़ में बनेगा मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम : नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि इस परियोजना के तहत बरौला बाईपास रोड पर फिरदौस नगर में करीब 4.1 हेक्टेयर भूमि पर 60 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी स्पोर्ट्स आउटडोर स्टेडियम कम कन्वेंशन सेंटर विकसित करने की योजना है।
प्रस्तावित परिसर में 400 मीटर डबल लेन एथलेटिक्स ट्रैक, आउटडोर स्टेडियम, दर्शक दीर्घाएं, कन्वेंशन सेंटर, बहुउद्देश्यीय हॉल, वीआईपी लाउंज, ग्रीन रूम, कैफेटेरिया, रिटेल कियोस्क और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
क्वार्सी में 45 करोड़ का बनेगा ग्रीन हब : क्वार्सी क्षेत्र में करीब 37 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 45 करोड़ रुपये की लागत से अलीगढ़ इंटीग्रेटेड एडुटेनमेंट, इनोवेशन एंड अर्बन ग्रीन हब विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। यह परियोजना शहरवासियों को मनोरंजन, नवाचार, शिक्षा, हरित वातावरण एवं व्यावसायिक गतिविधियों का एकीकृत केंद्र उपलब्ध कराएगी। एक साथ पांच हजार से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकेंगे।


कार्यक्रम में ये सुझाए आए : कार्यक्रम में शहर को जीरो वेस्ट सिटी बनाने, घर-घर कूड़ा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों के पालन पर सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed