{"_id":"64949729f028cfaf2b005c04","slug":"delay-in-making-vegetable-hit-wife-s-head-with-a-stick-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बात: सब्जी बनाने में हुई देरी, डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बात: सब्जी बनाने में हुई देरी, डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ा
Fri, 23 Jun 2023 12:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:17 AM IST
सार
जरा-जरा सी बात पर महिलाएं अपने ही घर में हिंसा का शिकार हो रही हैं। शाम सब्जी बनाने में कुछ देर हो गई थी। इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए पति ने पीटना शुरू कर दिया। डंडा मारकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जरा-जरा सी बात पर महिलाएं अपने ही घर में हिंसा का शिकार हो रही हैं। अलीगढ़ में गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को महज इसलिए बुरी तरह पीटकर पति ने लहूलुहान कर दिया कि सब्जी बनाने में उससे देर हो गई थी। पीड़िता की ओर से पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मामला गांव कुमरौआ का है। यहां की निवासी रेखा देवी पत्नी कालीचरन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम सब्जी बनाने में कुछ देर हो गई थी। इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए पति ने पीटना शुरू कर दिया। डंडा मारकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में छोड़कर पति घर से चला गया। इसके बाद सास और पड़ोसियों ने गंगीरी चौराहा स्थित एक डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाया। घायल रेखा देवी ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन