{"_id":"60b696e98ebc3efbd250fe2f","slug":"defense-corridor-work-started-in-andala-city-office-news-ali2644770162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडला में डिफेंस कॉरिडोर की जमीन का भूमि पूजन, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडला में डिफेंस कॉरिडोर की जमीन का भूमि पूजन, काम शुरू
विज्ञापन
खैर के अंडला में स्थापित होने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर का जमीन का भूमि पूजन हो गया है। 96 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर यह कॉरिडोर स्थापित होना है। पीडब्ल्यूडी को इसकी रोड बनाने का जिम्मा दिया गया है। वहीं, विद्युत की व्यवस्था विद्युत विभाग करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के मौके पर रोड कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह (यूपीडा), सहायक अभियंता रवींद्र जैसवाल व अन्य यूपीडा के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि कोरोना व शराब कांड के चलते इस भूमि पूजन में न तो मुख्यमंत्री आ सके और न ही जिले से कोई बड़ा अधिकारी या फिर जनप्रतिनिधि पहुंच सका। जबकि पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर स्वयं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके भूमि पूजन के लिए अलीगढ़ आएंगे।
डिफेंस कॉरिडोर में 8 कंपनियों को जमीन आवंटन का मसौदा तैयार
डिफेंस कॉरिडोर के लिए यूपीडा व जिला प्रशासन ने इकाई स्थापना के लिए यहां 14 कंपनियों को प्रथम चरण में भूमि आवंटन का मसौदा पांच माह पहले तैयार कर लिया है। मगर, अभी तक एक भी आवंटी जमीन का बैनामा कराने नहीं आया है। रजिस्ट्री विभाग को आवंटियों के आने का इंतजार है। यूपीडा व जिला प्रशासन ने बैनामे की प्रक्त्रिस्या पूरी करने के लिए आवंटियों से संपर्क करना रहा है। जिला प्रशासन की ओर से यहां 96 हेक्टेयर से अधिक जमीन अधिग्रहण करके यूपीडा को सौंप दी है।
विज्ञापन
इन इकाइयों के लिए तय हुई भूमि
इकाई का नाम भूमि (हे. में) भूखंड संख्या
ऐलिन एंड एलवन 8.00 02
पीबीएम इंड्रस्ट्री 0.40 03
नित्या क्त्रिस्एिशन 1.50 04
दीप एक्सपो 1.00 05
श्रीदा उद्योग 1.00 06
प्रिसिशन प्रोडक्ट 1.00 07
कोबरा इंडस्ट्री 0.25 10
वेरिवीन डिफेंस 0.50 12