फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defense corridor wall collapsed in rain before being developed

Aligarh News: विकसित होने से पहले बारिश में ढही डिफेंस कॉरिडोर की दीवार

Thu, 04 May 2023 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Defense corridor wall collapsed in rain before being developed
केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टों में शामिल डिफेंस कॉरिडोर अभी विकसित होना शुरू हो रहा है। उससे पहले बुधवार शाम हुई बारिश के बाद देर रात कॉरिडोर की दीवार गिर गई। करीब 35 मीटर हिस्सा गिरने से ठेकेदार व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात मौके पर पहुंची टीम जेसीबी की मदद से दीवार के आसपास भरा पानी व मलबा हटाने में लगी थी। अधिकारी इसे फिर से बनवाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन




केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकसित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड अलीगढ़-पलवल रोड पर अंडला के पास विकसित किया जा रहा है। इसमें अभी पांच फैक्टरी बनना शुरू हुई हैं। इस कॉरिडोर की पूरी बाउंड्री यूपीडा द्वारा 5.50 करोड़ रुपये लागत का ठेका देकर कुलदीप चौधरी नाम के ठेकेदार से बनवाई जा रही है। यह ठेका निवेशकों की मांग पर दिया गया है। लगभग बाउंड्री निर्माण अंतिम दौर में है। इसी क्रम में बुधवार शाम बारिश के बाद देर रात बीज गोदाम की ओर बाउंड्री का दीवार का 35 मीटर का टुकड़ा गिर गया। पहले इसके बेसमेंट के आस-पास पानी भर गया और फिर दीवार ढह गई।
विज्ञापन




हालांकि बारिश में दीवार गिरने पर इलाके के लोगों ने निर्माण सामग्री पर सवाल उठाए। कहा कि मामूली बारिश में आखिर दीवार कैसे गिर गई। इस पर यूपीडा व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ठेकेदार को बुलाकर जेसीबी की मदद से बेसमेंट में भरा पानी व दीवार का मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। यूपीडा के स्थानीय अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण दीवार गिरी है। इसे फिर से बनवाया जाएगा। इधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी कहा है कि इसके निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित फर्म पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed