{"_id":"5b63610b4f1c1b572f8b7e41","slug":"defense-corridor-ambassadors-of-three-nations-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर : तीन राष्ट्रों के राजदूत आएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर : तीन राष्ट्रों के राजदूत आएंगे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर : तीन राष्ट्रों के राजदूत आएंगे
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 अगस्त को होटल रायल रेजीडेंसी में होने जा रही डिफेंस कारीडोर की ऐतिहासिक बैठक में तीन देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन एवं इस्राइल समेत नौ देशों को न्यौता भेजा है। बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष रामाराव भामरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तीनों सेनाओं के सर्वोच्च अधिकारी भी उद्यमियों का प्रजेंटेशन लेने के लिए मौजूद रहेंगे। गुरुवार को संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय उत्पाद संजय प्रसाद ने यहां आकर कलक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर, डीएम एवं मुख्य आयोजक भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की तैयारियों पर मंथन किया। इसके बाद वह आयोजन स्थल पर भी गए और मौका मुआयना किया।
इससे पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का शुभारंभ कमिश्नर अजयदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि डिफेंस कारीडोर की बैठक अलीगढ़ के उद्योग जगत में नई क्रांति लाएगी। संयुक्त सचिव प्रसाद ने स्थानीय उद्यमियों से बात की और पूछा कि आप लोग बैठक को बेहतर बनाने के लिए क्या चाहते हैं। स्थानीय उद्यमियों ने बैठक के दौरान अलीगढ़ के उद्योगों का पांच मिनट का प्रजेंटेशन दिखाने की इच्छा व्यक्त की। यही नहीं रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को गिफ्ट देने की अनुमति मांगी।
सचिव ने कहा कि सभी उद्यमी अपनी प्रजेंटेशन को इलेक्ट्रिकल फार्म में या पेपर फार्म में बना लें। इससे यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे रक्षा उपकरणों से संबंधित किन उत्पादों का निर्माण करना चाहते हैं। इस मौके पर डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एडीएम वित्त उदय सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्रीनाथ पासवान, बीईएल की एडीशनल जनरल मैनेजर अनीता मिलिंद समेत रक्षा मंत्रालय के दो वरिष्ठ अफसर और उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
तीन सत्रों में होगी बैठक
होटल रायल रेजीडेंसी में 11 अगस्त को होने जा रही डिफेंस कारीडोर की मीटिंग में मुख्यत: तीन सत्र होंगे। पहला सत्र इनागरल सेशन होगा। एक घंटे के इस सत्र में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्यमियों को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ रवाना हो जाएंगे। जबकि रक्षा मंत्री लंच के बाद दूसरे सत्र में भी हिस्सा लेंगी। इस सैशन में स्थानीय उद्यमी दिल्ली एवं एनसीआर समेत देश विदेश की की रक्षा उत्पाद बनाने वाली बड़ी कंपनियों के सीएमडी को अपना प्रजेंटेशन देंगे। इस सैशन को विदेशों से आए राजदूत, कंपनियों के सीएमडी संबोधित करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगी। तीसरे एवं अंतिम सत्र में रक्षा राज्य मंत्री की मौजूदगी में उद्यमी सीएमडी एवं सेना के उच्चाधिकारियों से अपनी शंकाओं का समाधान कराएंगे।
हवाई पट्टी से होटल तक हर 500 मीटर पर फ्लैक्स
संयुक्त सचिव ने बैठक के प्रचार प्रसार के लिए धनीपुर हवाई पट्टी से होटल रायल रेजीडेंसी तक के 24 किमी एरिया में हर 500 मीटर पर बैठक अथवा उत्पादों संबंधी फ्लैक्स लगाए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह फ्लैक्स आयोजन कंपनी भारत इलेक्ट्रिकल्स ही नहीं प्रशासन, उद्यमी अथवा जन प्रतिनिधि भी लगा सकते हैं।
200 मीटर पर रोका जाएगा ट्रैफिक
बैठक वाले दिन आयोजन स्थल से 200 मीटर दूरी पर ट्रैफिक रोके जाने पर सहमति बनी। यही नहीं होटल के अंदर केवल पास धारकों को ही प्रवेश करने देने के आदेश दिये गए।