फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence corridor

यूपीडा की टीम परखेगी डिफेंस कॉरिडोर, तैयार करेगी रोडमैप

Sat, 15 Aug 2020 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Defence corridor
जिले के खैर ब्लाक के अंडला में तैयार हो रहे डिफेंस कॉरिडोर की तैयारियों को परखने और उसमें होने वाले काम का रोडमैप तैयार करने के लिए उप्र विकास प्राधिकरण की टीम कल अलीगढ़ आएगी। टीम यहां दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। इसका नेतृत्व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी करेंगे। टीम के अधिकारी और खुद अपर मुख्य सचिव जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला प्रशासन ने इस प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के लिए तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यूपीडा की टीम दो दिवसीय दौरे पर 16 अगस्त को अलीगढ़ में आ जाएगी। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी टीम के साथ या उससे अलग बाद में भी आ सकते हैं। यहां वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पूरी कार्ययोजना को देखेंगे। मौके पर जाकर मुआयना भी करेंगे। जिन किसानों से जमीन अधिग्रहण को लेकर रुपयों का पेंच फंसा हुआ है, उसको भी देखेंगे। इसके साथ ही वहां विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कामों का भी आंकलन करेंगे। 17 अगस्त तक टीम यहां रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहां वह शासन में अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed