{"_id":"64b1a8f6f94f54d2770989b4","slug":"deer-mauled-to-death-by-dogs-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-35-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कुत्तों ने हिरण पर किया हमला, नोंच-नोंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कुत्तों ने हिरण पर किया हमला, नोंच-नोंचकर मार डाला
Sat, 15 Jul 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:54 AM IST
सार
कुत्तों का झुंड एक हिरण को नोंचकर खा रहा था। पुष्पेंद्र ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक हिरदेश यादव को दी। हिरदेश जिला प्रचार प्रमुख राजा यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हिरण के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
हिरण के शव को दफन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में गंगीरी के गांव समैना में कुत्तों ने एक हिरण को नोंच-नोंचकर मार डाला। लोगों ने हिरण के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेतों पर घूमने गए थे। वहां देखा कि कुत्तों का झुंड एक हिरण को नोंचकर खा रहा था। पुष्पेंद्र ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक हिरदेश यादव को दी। हिरदेश जिला प्रचार प्रमुख राजा यादव के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने हिरण के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो गई। रजनीश, सतीश, विपिन,रोहित शर्मा, नितेश माहेश्वरी, मोहित बघेल आदि ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।
विज्ञापन