फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deepdan, havan and rock band show at Maa Tujhe Pranam Aligarh

मां तुझे प्रणाम: दीपदान में दिखा आस्था-राष्ट्रभक्ति का संगम, वैदिक मंत्रों से गूंजा अचल, झूमा अलीगढ़

Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
सार

अचल सरोवर दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ गार्गी गुरुकुल कन्या महाविद्यालय सासनी की छात्राओं के श्लोक से हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच अतिथियों ने हवन में आहुति दी। गायक भव्य खालसा ने जरा याद करो कुर्बानी.. सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
Deepdan, havan and rock band show at Maa Tujhe Pranam Aligarh
दीपों से रोशन अचल सरोवर - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम में आस्था, संस्कार, राष्ट्रभक्ति का संगम और वैदिक मंत्रों का उच्चाकरण करतीं छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुति का दृश्य मंगलवार को अचल सरोवर पर देखने को मिला। दीपदान के दौरान पूरा सरोवर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। वहीं, गायक भव्य खालसा ने देशभक्ति गीतों से लोगों का मन झंकृत कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम छह बजे अचल सरोवर दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ गार्गी गुरुकुल कन्या महाविद्यालय सासनी की छात्राओं के श्लोक से हुआ। छात्रा शिखा आर्य ने वीर रस की कविताएं पढ़ीं। उनकी एक-एक पंक्तियों पर लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। छात्रा किरन और अर्पिता ने योद्धा नृत्य की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच अतिथियों ने हवन में आहुति दी। मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यज्ञ के बाद सरोवर के घाटों पर सजे दीपों की कतारें सबके आकर्षण का केंद्र रहीं। गायक भव्य खालसा ने जरा याद करो कुर्बानी.. सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का दीपदान कार्यक्रम प्रकाश, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का सुंदर संगम है। देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। -विजय सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष
अमर उजाला ने दीपदान के माध्यम से बलिदानियों की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को शत-शत नमन।-अनिल पाराशर, कोल विधायक
अमर उजाला का दीपदान कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करते हैं। शुभकामनाएं देती हूं।-मुक्ता राजा, शहर विधायक
अमर उजाला का यह दीपदान कार्यक्रम सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दे रहा है। देश को स्वतंत्र कराने के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। हर घर तिरंगा होगा। -शकुंतला भारती, पूर्व महापौर


अमर उजाला के इस आयोजन से युवाओं को राष्ट्रभक्ति और वीरों के बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। देश की एकता और अखंडता को हमेशा मजबूत बनाएंगे। देश की आजादी का जश्न मनाएंगे। -आशुतोष वार्ष्णेय, पूर्व महापौर 
अमर उजाला ने दीपदान के जरिये संस्कृति और देशभक्ति को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया है। स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। अमर शहीदों को सादर नमन।-पूर्णानंद पुरी महाराज

ये रहे मौजूद 
ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, सागर मंगला, रमादा होटल के चेयरमैन विनोद गर्ग, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, देव मोटर्स के निदेशक द्रोण अग्रवाल, सेठ मलूक चंद्र इंटरनेशनल स्कूल से प्रधानाचार्य विवेक दीक्षित, रोहित कुमार, स्पर्श प्ले स्कूल के निदेशक तपेश पंवार, श्री खुशी राम महाविद्यालय खैर के निदेशक पुनीत शर्मा, भाजपा नेता निखिल महेश्वरी, योगी काैशलनाथ, महंत विनय नाथ, आचार्य गाैरव शास्त्री, पुरातन छात्र समिति के संरक्षक प्रदीप के गुप्त, व्यापारी नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय, क्षत्रिय महासभा के डाॅ. शैलेंद्र पाल सिंह, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी, किशन गुप्ता, घनश्याम दास जैन, आप के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक, दीपक चौधरी, ठा. नरेंद्र सिंह, रविंदपाल, करणी सेना से लोकेश जादौन, पीयूष शर्मा, बजरंग दल से भरत गोस्वामी, सुधीर शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से प्रतीक रघुवंशी, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा, प्रवीन रंजन शर्मा, अरविंद तिवारी, आशीष आर्य, लक्ष्मी शर्मा, राजनारायण सिंह, भूपेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार, चेतन वार्ष्णेय, मोर मुकुट वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय, स्टार सीलिंग इंटरप्राइजेज से कुलदीप कुमार। 

हमारे सहयोगी

  • मेन स्पॉन्सर: ओजोन सिटी  
  • पावर्ड बाई: सेठ मलूक चंद इंटरनेशनल स्कूल, एकत्व स्मार्ट सिटी, शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बालाजी प्रापर्टीज, सांगवान सिटी।
  • को-स्पॉन्सर: सारेक्स पावर सोल्यूशन, बालजीवन मेडिसिन, प्रशांत एंटरप्राइजेज, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, जादाैन बिल्डर्स, पाठशाला क्लासेज, विजडम पब्लिक स्कूल, नोबल आईवीएफ एंड 3डी लैप्रोस्कोपी सेंटर (ए यूनिट ऑफ राजमाता हॉस्पिटल), कुमार नर्सिंग होम, बैंक ऑफ बड़ाैदा, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एलआईसी, स्टार सीलिंग एंटरप्राइजेज, गनपति फाइनेंसियल सर्विसेज, श्री खुशीराम महाविद्यालय, खैर (अलीगढ़), थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, ब्रिक्स एकेडमी, सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपरस्पेशलिटी सेंटर, कटारा क्लासेज
  • फूड पार्टनर: मिल्कबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed