{"_id":"69ef5811555f5cb4c607de83","slug":"deepak-maharaj-shri-ram-katha-in-aligarh-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नौ दिवसीय श्रीराम कथा 29 अप्रैल से, अयोध्या से आ रहे दीपक महाराज, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नौ दिवसीय श्रीराम कथा 29 अप्रैल से, अयोध्या से आ रहे दीपक महाराज, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
Mon, 27 Apr 2026 06:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:05 PM IST
सार
दीपक महाराज की अलीगढ़ में 29 अप्रैल से नौ दिवसीय कथा शुरू होगी, जिसके पहले दिन सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
श्रीराम कथा की तैयारी के लिए बैठक
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ के शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन 29 अप्रैल से होगा। अयोध्या से दीपक महाराज श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
श्रीराम कथा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। शताब्दी नगर श्रीराम सेवा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 29 अप्रैल से नौ दिवसीय कथा शुरू होगी, जिसके पहले दिन सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
नामित पार्षद और कार्यक्रम संयोजक अजीत चौधरी ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कथा राष्ट्र निर्माण की कथा है। अयोध्या से आ रहे दीपक महाराज जी श्रीराम कथा करेंगे। मंदिर के पुजारी पंडित शिव मोहन अवस्थी ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कथा में सभी की सहभागिता होगी। मानव शर्मा ने कहा कि संत के आने से क्षेत्र पवित्र हो जाता है। बैठक में अंकित शर्मा, विनेश पाठक, मनोज दीक्षित, दीप्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन