फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deendayal's audio shaming humanity

दीनदयाल का है मानवता को शर्मसार करने वाला ऑडियो

Thu, 06 May 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Deendayal's audio shaming humanity
मंगलवार को सोशल मीडिया पर कोविड संक्रमित ऊषा देवी की बेटी से मानवता शर्मसार करने वाला वायरल ऑडियो दीनदयाल अस्पताल का है। स्टाफ ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राजकुमार सिंह की बेटी से अभद्रता की थी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि राजकुमार सिंह का 25 अप्रैल को कोरोना से निधन हो गया था। मां ऊषा देवी दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। स्टाफ ने फोन कर नानी और मम्मी में से एक को बचाने के लिए कहा था। साथ ही देखभाल करने के लिए दो हजार रुपये प्रतिदिन मांगे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में पेज आठ पर ‘बाप की मौत हो गई... नानी को बचाना है या मम्मी को’ शीर्षक से इस खबर को छापा था। बुधवार को इस वायरल ऑडियो की पड़ताल की गई तो नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक स्व. राजकुमार सिंह की बेटी का पता चला। बेटी आशिका राज सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को पिता की मौत कोरोना से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल को मां ऊषा देवी को अतरौली अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसके बाद उन्हें दीनदयाल अस्पताल भेज दिया गया था। छोटी बहन पीहू और नानी भी कोरोना संक्रमित हैं, जिन्हें घर में आइसोलेट किया गया है। आशिका ने कहा कि अस्पताल में मरीज भर्ती है तो देखभाल स्टाफ करेगा।
तीन अप्रैल की रात साढ़े दस बजे फोन कर मझ पर अस्पताल आने का दबाव बनाया गया। साथ ही अभद्रता की गई। आशिका ने बताया कि पिता शिक्षक थे, उनके परिवार के साथ अभद्रता की जा रही है। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।
पिता के जाने से परिवार वैसे ही टूट गया है। ऊपर से अस्पताल स्टाफ संवेदनहीन हो गया है। सीएमओ डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस को जांच सौंप दी है। दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

वायरल ऑडियो में ये कहा गया था
मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में अस्पताल स्टाफ ने कोरोना संक्रमित महिला ऊषा की बेटी को फोन पर अस्पताल आने के लिए कहा गया। बेटी ने कहा कि नानी कुसुम देवी व छोटी बहन पीहू कोरोना से संक्रमित हैं। अस्पताल कैसे आऊं। इस पर स्टाफ ने कहा कि नानी को बचाना है या मम्मी को। ये तुम देखो, मम्मी चिल्ला रही हैं। लैट्रिन करा जाओ, कपड़े बदल जाओ। नहीं हो सकता तो रुपयों में बड़ी ताकत होती है। दो हजार रुपये प्रतिदिन दो, हम देखभाल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed