फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Decree of the panchayat, the village will not 'Mdhupan'

पंचायत का फरमान, गांव में नहीं चलेगा ‘मधुपान’

Sun, 27 Nov 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 27 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
गांव फतहगढ़ी में शराब, जुए, सट्टे पर पंचायत ने प्रतिबंध लगा दिया है। सख्ती से रोकथाम के लिए अट्ठाइस लोगों की निगरानी समिति गठित कर दी है। शराब बेचने, पीने एवं पिलाने, जुए-सट्टा खेलते पकड़े जाने पर 500 से 5100 रुपये जुर्माना पंचायत वसूल करेगी। यदि दूसरी बार वही व्यक्ति इस प्रकार के कृत्य में लिप्त पाया जाता है तो पंचायत के फैसले पर उसे शारीरिक दंड भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल गांव के युवाओं में शराब की लत बढ़ी है। हरियाणा से आ रही अवैध शराब सस्ते दाम पर बिक रही है। शराब पीकर झगड़े, अपराध, जुए आदि की लत भी लग गई गई है। 20 नवंबर को शराब के नशे में युवाओं ने एक किशोरी को पकड़कर छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


जानकारी पर किशोरी के परिजन एवं ग्रामीणों ने युवकों की धुनाई की। बाद में युवक तमंचा निकाल लाया और ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे बचने के लिए अब गांव की पंचायत ने अपने स्तर पर सुधार की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष नेकराम चौधरी, महामंत्री सेवानिवृत फौजी धर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष लोकेश चौधरी के अनुसार पंचायत के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। दो दिन पूर्व निगरानी समिति ने गांव के एक व्यक्ति को पकड़ा था। जुर्माना वसूल करने के साथ उससे गांव की मुख्य नाली की सफाई कराई गई। पंचायत के फैसले से शराब के लती लोग दहशत में हैं।

- सुबह से रात तक कमेटी के सदस्य शराब, जुए, सट्टा खेलने वालों को पकड़ेगी
- पकड़ में आने पर जुर्माना वसूला जाएगा
- शराब बिक्री, सट्टे की खाईबाड़ी, घर में शराब पिलाने, जुए खिलवाने, शराब पीकर हंगामे पर 5100 रुपये तक जुर्माना
- जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को पंचायत से निर्धारित शारीरिक दंड भी जुर्माने के साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed