फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Decision taken on playing Holi in AMU

Aligarh Muslim University: होली पर खुले रहेंगे एएमयू के द्वार, खूब उड़ाएं रंग-गुलाल, नहीं होगी रोकटोक

Fri, 07 Mar 2025 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:20 PM IST
सार

नआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो.बीबी सिंह ने बताया कि दो दिन होली खेलने के लिए हॉल में कोई पाबंदी नहीं। सिर्फ एएमयू के छात्र यहां आकर होली खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Decision taken on playing Holi in AMU
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने की लिखित अनुमति से जुड़े प्रकरण का 7 मार्च को एएमयू ने पटाक्षेप कर दिया। साफ कह दिया है कि होली खेलने के लिए एनआरएससी हॉल दो दिन उन सभी छात्रों के लिए खुला रहेगा, जो होली खेलना चाहते हैं। वे जमकर रंग गुलाल उड़ाएं, किसी को कोई आपत्ति या रोकटोक नहीं। बाकी एएमयू परिसर में भी कहीं भी होली खेली जा सकती है। गत वर्षों में भी होली को लेकर कोई मनाही नहीं रही है।

विज्ञापन


ये विवाद उस दिन शुरू हुआ, जब एएमयू के विधि छात्र अखिल ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन कार्यक्रम के संबंध में लिखित अनुमति मांगी। मगर एएमयू प्रशासन ने इस तर्क के साथ लिखित अनुमति देने से इंकार कर दिया कि हमेशा एएमयू में होली खेली जाती रही है। इसके लिए अलग से अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर एएमयू के खिलाफ वार छिड़ गया। हिंदू संगठनों के स्तर से भी विरोध व बयानबाजी शुरू हो गई। एएमयू स्तर से इस तरह के बयान जारी कराए गए कि वर्षों से एएमयू में सभी हॉलों में होली खेली जाती रही है। कभी कोई रोकटोक या मनाही नहीं हुई। इसे लेकर तनाव सरीखे हालात बनने लगे।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के स्तर से इसमें दखल दिया गया। अनुमति मांग रहे छात्र से वार्ता की गई। एएमयू इंतजामिया से वार्ता हुई। इसके बाद 7 मार्च को एएमयू स्तर से ये घोषणा की गई है कि एएमयू का एनआरएससी हॉल दो दिन 13 व 14 फरवरी को एएमयू के उन सभी छात्रों के लिए खुला रहेगा, जो होली खेलना चाहते हैं। किसी को न रोका टोका जाएगा न रंग गुलाल उड़ाने की मनाही होगी। बाकी परिसर में भी होली के दिन कोई रोकटोक नहीं होगी। इस संबंध में एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो.बीबी सिंह ने बताया कि दो दिन होली खेलने के लिए हॉल में कोई पाबंदी नहीं। सिर्फ एएमयू के छात्र यहां आकर होली खेल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed