{"_id":"6afb61e2efb8a8f6c80d8a38","slug":"decision-on-bail-for-teacher-who-kept-meat-in-khereshwar-expected-today-aligarh-news-c-2-ali1021-1113108-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेरेश्वर में मांस रखने वाले शिक्षक की जमानत पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेरेश्वर में मांस रखने वाले शिक्षक की जमानत पर फैसला आज
विज्ञापन
प्राचीन खेरेश्वर धाम स्थित शिवमंदिर में मांस रखने वाले प्राथमिक विद्यालय के निलंबित शिक्षक अनवारुद्दीन की जमानत याचिका पर मंगलवार को निर्णय हो सकता है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट में आरोपी के निलंबन की रिपोर्ट भी कोर्ट में दाखिल की है। अधिवक्ताओं की बहस भी हो चुकी है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया है।
चार नवंबर को खेरेश्वर धाम मंदिर के पुजारी प्रह्लाद गिरी ने लोधा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 31 अक्तूबर को धुर्रा माफी बड़ी मस्जिद के पीछे रहने वाले अनवारुद्दीन ने मंदिर में पहुंचकर मांस के टुकड़े रखे थे। यह घटना सीसीटीवी में दिख रही थी। चार नवंबर की सुबह 10 बजे पुजारी पूजा-पाठ करने के बाद मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान अनवारुद्दीन मंदिर में शिवलिंग के पास पहुंचकर मांस के टुकड़े रखने लगा। पुजारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। मंदिर समिति के सदस्यों से उसे दबोच लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह का कहना था कि अनवारुद्दीन चंडौस विकास खंड के गणेशपुर विद्यालय में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत था। वह काफी समय से विद्यालय से अनुपस्थित था। सामाजिक व धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से किए गए कृत्य के कारण उसे निलंबित किया गया था।